फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Body recovered after five days of laborer flowing in river

कोसी नदी में बहे मजदूर का पांच दिन बाद बरामद हुआ शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Body recovered after five days of laborer flowing in river
कोसी नदी से मजदूर का शव निकालते पुलिस कर्मी और अन्य। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बीती पांच मई को अतिवृष्टि के दौरान कोसी नदी में बहे नेपाली मजदूर का पांच दिन बाद शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच मई की शाम को अतिवृष्टि के दौरान श्रमिक वीरू बहादुर कोसी नदी में बह गया था। सोमेश्वर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। करीब पांच दिन बाद शनिवार को सोमेश्वर पुलिस ने ग्राम सभा तिलौरा के पास कोसी नदी में पत्थरों के बीच फंसे शव को बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक मजदूर के साथी तोेप बहादुर, हरीश बहादुर, ललित बहादुर को बुलाकर पहचान कराई। श्रमिकों ने शव की पहचान मृतक वीरू बहादुर के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मृतक वीरू बहादुर का एक करीबी रिश्तेदार महुलचोरी में काम करता है। उसे शव बरामद होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed