फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP state president's wife Kundi district in movement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी भी कूदीं जिला आंदोलन में

Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP state president's wife Kundi district in movement

 रानीखेत जिले की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभियान जिला रानीखेत के जिला स्मृति धरने को समर्थन देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की पत्नी एडवोकेट पुष्पा भट्ट भी यहां सुभाष चौक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यह मांग चल रही है, लेकिन आज तक मूर्तरूप नहीं ले सकी। इस मांग को लेकर सभी को एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


स्मृति धरना-12 का आयोजन यहां सुभाष चौक पर हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तय की। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के जिला बनाने के आश्वासन हवाई साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री को अपना वचन निभाते हुए अतिशीघ्र जिले की घोषणा कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


धरना स्थल में समर्थन को पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट ने भी जिले के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की, कहा कि आजादी के बाद से ही यह मांग चल रही है, लेकिन आज तक पूरी नहीं हो सकी है, सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस मांग का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभा की अध्यक्षता संयोजक डीएन बड़ोला ने और संचालन मोहन नेगी और विमल सती ने किया। सभा में हयात सिंह मेहारा, देवी दत्त, मोहन राम, मोहम्मद अली, सीमा, आशा, लता, देव बेलवाल, चन्दन राम, पंकज कुमार्, सभासद संजय पन्त, आरपी जोशी, ललित पन्त, महेंद्र कुमार, मदन सिंह बिष्ट, दिनेश चन्द्र, मनोज कुमार, नारायण सिंह बिष्ट्र कामरान कुरेशी, मो. इदरिश बाबा, शाकिर हुसैन, शेखर चन्द्र जोशी, चन्दन भगत, रोहित नेगी, उमेश पाठक, पावस जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed