{"_id":"636557a3a05b1e5510740140","slug":"bjp-meeting-almora-news-hld480926975","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित समाज के लोगों को राजनीति की मुख्यधारा में लाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित समाज के लोगों को राजनीति की मुख्यधारा में लाना होगा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को जन जागृति अभियान चलाकर अनुसूचित समाज के लोगों को राजनीति की मुख्यधारा में लाना होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता निरंतर बस्तियों में संपर्क अभियान चलाएं। पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा शक्ति के रूप में समीर आर्य को प्रदेश के अनुसूचित मोर्चे का नेतृत्व दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मोर्चा समाज के अनुसूचित वर्ग को नई दिशा देगा। वहां पर मोर्चा के जिला प्रभारी नरेंद्र आगरी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, डॉ. एसएस आशीष कुमार, रमेश लाल, मुकुल कुमार, वीरेंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं
बागेश्वर। भाजपाइयों ने नगर के भौनियाधारा (वेणीमाधव वार्ड) में बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया और इनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के योगदान पर चर्चा की। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिप. अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेसी आर्य, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, सभासद नवीन आर्या आदि थे। संवाद