फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bagwai kautik in bagwalipokhar

Almora News: द्वाराहाट के बग्वाई मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, झूमे दर्शक

Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
bagwai kautik in bagwalipokhar
फोटो- 16 एएलएम 8 पी-बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई कौतिक में कुमाऊंनी गीत का लोकार्पण करते लोग।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक हो रहा है। इसके दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोककलाकारों के साथ ही विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनका आनंद लेने कई गांवों के दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बग्वाई कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। नेगी ने कहा कि स्थानीय मेले और कौतिक हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इन्हें सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। त्रिपाठी ने कहा कि मेले और महोत्सव हमारी संस्कृति का वाहक हैं और हमें लोक संस्कृति की पहचान कराते हैं। इसलिए कौतिक को भव्य रूप देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान संस्कृति विभाग की ओर से आमंत्रित प्रवाह सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति और विहान ग्रुप अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेले की शाम प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल और लोकगायिका माया उपाध्याय के नाम रही। जितेंद्र ने ओ रंगीली बाना मेरी पराणा और माया उपाध्याय ने हाई काकड़ी झिलमां सहित गीत सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डॉ. संतोष सिंह बिष्ट और डॉ. दीपक मेहता ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। इनका आनंद लेने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। मेला समिति ने कुंदन सिंह मेहता, डॉ. डीडी जोशी, प्रताप सिंह शाही, मोहन सिंह भंडारी, बिशन सिंह भंडारी, शांति देवी, लीलाधर जोशी को सम्मानित भी किया। वहां मेला समिति के अध्यक्ष हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, उपाध्यक्ष बलवीर भंडारी, चारु तिवारी, रमेश नेगी आदि रहे।



विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वाई कौतिक में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दीक्षा मांटेसरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट और दूंगी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने कुमाऊंनी गीतों पर सुंदर नृत्य किया। दर्शकों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।


हिट समदणी बग्वाई कौतिक का लोकार्पण
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। इस दौरान विनोद आर्या और ममता आर्या के गीत हिट समदणी बग्वाई कौतिक का लोकार्पण किया गया। इसे उनके यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है। वहां रुचि आर्या, नंदलाल आर्या, जानकी प्रकाश आदि कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed