फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP SC Morcha protests against Rahul Gandhi's statements.

Almora News: राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP SC Morcha protests against Rahul Gandhi's statements.
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयानों की निंदा की।
विज्ञापन

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के कथित शुद्धिकरण से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से इसे भाजपा से जोड़कर राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस पर बिना तथ्यों के भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोर्चा के सह-संयोजक वीरेंद्र आर्य कुमार ने कहा कि कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, महामंत्री दिशांत पवार, चंदन लाल टम्टा, भगवत आर्या, कोषाध्यक्ष सागर, पार्षद अजीत पवार आदि मौजूद रहे।
राहुल गांधी के बयानों की जांच की मांग
अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम ने सोमवार को हल्द्वानी के कार्यक्रम से जुड़े घटनाक्रम को कथित तौर पर जातिगत रंग दिए जाने के मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने राहुल गांधी के सार्वजनिक बयानों, वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच की मांग की।

शिकायत में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े घटनाक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति और दलित समाज से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। उनका दावा है कि उपलब्ध तथ्यों के अनुसार संबंधित लोगों ने घटना के पीछे जातिगत भावना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी घटना को बिना पर्याप्त प्रमाण के जातिगत रूप देना सामाजिक तनाव का कारण बन सकता है। त्रिलोक राम ने तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed