फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad BSNL in Almora

अल्मोड़ा बीएसएनएल का जीएम ऑफिस होगा एक नवंबर से बंद, जीएम का पद होगा समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bad BSNL in Almora
अल्मोड़ा। घाटे में चल रहे बीएसएनएल अल्मोड़ा दफ्तर को बंद करने के साथ ही महाप्रबंधक का पद समाप्त करने के आदेश जारी हो गए हैं। बीएसएनएल अल्मोड़ा को हल्द्वानी दूर संचार में विलय करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद अल्मोड़ा समेत चारों जिलों के बीएसएनएल के कार्य हल्द्वानी महाप्रबंधक कार्यालय से संचालित होंगे। एक नवंबर से अल्मोड़ा के जीएम का कार्यालय बंद हो जाएगा और इसका विलय भी हल्द्वानी से हो जाएगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अल्मोड़ा कार्यालय को हल्द्वानी मर्ज करने का आदेश जारी हो गया है और एक नवंबर को अल्मोड़ा में महाप्रबंधक का पद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत चारों जिलों के बीएसएनएल संबंधित कार्य हल्द्वानी महाप्रबंधक कार्यालय से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय के हल्द्वानी विलय होने के बाद टेंडर प्रक्रिया, टॉवर लगाने समेत तमाम कार्यों के लिए पूरी योजना हल्द्वानी कार्यालय से संचालित की जाएगी। हालांकि लोकल स्तर के कार्य अल्मोड़ा कार्यालय से ही हो सकेंगे। इससे निगम के काफी खर्चे कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में कुमाऊं के छह जिले अल्मोड़ा से संचालित करने की थी योजना
अल्मोड़ा। बीएसएनएल की सूत्रों के मुताबिक पूर्व में अल्मोड़ा को बड़ा केंद्र मानते हुए कुमाऊं का एकमात्र महाप्रबंधक कार्यालय अल्मोड़ा में बनाने की योजना थी। पहले इसी के अनुरूप आदेश जारी होने की उम्मीद थी लेकिन बाद में हल्द्वानी का आदेश जारी हो गया। अगस्त में कार्यालयों को मर्ज करने की योजना बनाई गई थी, तब पूरे कुमाऊं को अल्मोड़ा के बीएसएनएल कार्यालय से जोड़ने की योजना थी। पर शनिवार को आए आदेश ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed