{"_id":"7fc6659fd338a19e898a59e4ce3d922a","slug":"awareness-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा मिला तो कटेगा दुकानदार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा मिला तो कटेगा दुकानदार का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद ने नगर को साफ-सुथरा रखने की अनूठी पहल की है। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने व्यापारियों को कूड़ेदान वितरित किए। उन्होंने व्यापारियाें से कूड़ा डस्टबिन में डालकर सफाईकर्मियों को सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष रावल ने बाजार में व्यापारियों को कूड़ेदान भेंट किए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकानों का कूड़ा सड़क पर न डालें। शहर में सफाई रहेगी तो पर्यटकों की आमद बढे़गी। इससे सभी को फायदा होगा। अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में कूड़ा किसी दुकान के आगे बिखरा पाए जाने पर उसका चालान कर दिया जाएगा। दुकानों के आगे बिखरे कूड़े की जिम्मेदारी भी संबंधित व्यापारी की ही होगी।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने में पालिका को पूरा सहयोग देने की अपील की। वहां नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश फुलारा और नवीन रावल आदि थे।
विज्ञापन