फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   audience dance in khushi songs

घम घमा घम हुड़की बाजी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
audience dance in khushi songs
महोत्सव में गीतों की प्रस्तुति देती गायिका खुशी जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में जन्माष्टमी महोत्सव जारी है। बुधवार दिन में महिलाओं की कुर्सी दौड़ और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार रात स्टार नाइट के तहत गायिका खुशी जोशी ने कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच उनके गाए भजनों पर लोग कई बार भावुक भी हो उठे।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर बुधवार दोपहर महिलाओं की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार रात स्टार नाइट कार्यक्रम के तहत गायिका खुशी जोशी ने कुमाऊंनी गीत घम घमा घम हुड़की बाजी..., ओ भिना कसकै जानू द्वारहाटा... गीत की शानदार प्रस्तुति दी जिस पर वहां मौजूद दर्शक भी नृत्य करने लगे। इसके बाद उन्होंने बालीवुड गीत तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। इसी दौरान उन्होंने श्याम के बिना तुम आधे, तुम्हारे बिना श्याम आधे बोलो राधे राधे भजन प्रस्तुत किया। इससे पहले बच्चों ने धर्म-अर्धम नाटक की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने बेड़ू पाको बारो मासा गीत पर जमकर नृत्य किया। वहीं बच्चों ने मयूर नृत्य भी पेश किया।
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमित मेहता, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नवीन तिवारी, भैरव गोस्वामी, मनोज वर्मा, बिट्टू कर्नाटक, जगदीश वर्मा, प्रो. केसी जोशी, प्रताप सत्याल, गिरीश मल्होत्रा, अमरनाथ नेगी, रमेश लाल, वैभव पांडे, राजेंद्र तिवारी समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed