फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atal Utkrisht GIC has 72.49% result in high school and 77.63% result in intermediate

Almora News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी में हाईस्कूल में 72.49, इंटर में 77.63 फीसदी परिणाम

Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Atal Utkrisht GIC has 72.49% result in high school and 77.63% result in intermediate
अल्मोड़ा। जिले के 22 अटल उत्कृष्ट जीआईसी में सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट 72.49 प्रतिशत और इंटर का परिणाम 77.63 फीसदी रहा। हाईस्कूल में 807 छात्र-छात्राओं में से 585 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण, 222 फेल हुए। इंटर में कुल 1149 छात्र-छात्राओं में से 892 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 257 अनुत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन


अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, डीनापानी, द्वाराहाट, जालली, भिकियासैंण, चौनलिया, भुजान, ताडीखेत, स्याल्दे, सराईखेत, नौगांवरीठागाड़, बाड़ेछीना, सोमेश्वर, सलौंज, चौखुटिया, मासी, दन्यां, पालीगुणादित्य, लमगड़ा, कनरा, भौनखाल, क्वैरालासल्ट के कुल 807 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में शामिल हुए। जिसमें 521 छात्र, 286 छात्राएं शामिल हुए। जिसमें से 357 छात्र, 228 छात्राएं कुल 585 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इंटर में कुल 1149 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 695 छात्र, 454 छात्राएं हैं। 537 छात्र, 355 छात्राएं कुल 892 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


-----------

अटल स्कूलों में हर्षित को मिले सर्वाधिक 96 फीसदी अंक

अल्मोड़ा। हाईस्कूल में अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा के हर्षित पांडे ने 96 प्रतिशत, भव्या अग्निहोत्री ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में जीआईसी भिकियासैंण के कमलेश गोस्वामी ने 82.20 फीसदी, सविता ध्यानी ने 90.60 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

अटल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। हाईस्कूल और इंटर के परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है। अभिभावकों का अटल स्कूलों के प्रति रूझान बढ़ रहा है। - अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed