फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asphalt not done on Chaikhan-Dharkhola road even after four years

Almora News: चायखान-धारखोला मार्ग पर चार साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण

Tue, 25 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Asphalt not done on Chaikhan-Dharkhola road even after four years
चायखान-धारखोला मोटर मार्ग।। संवाद
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। लमगड़ा विकासखंड में चायखान-धारखोला मार्ग पर चार साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है। धूल और बजरी से पटी सड़क पर आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर डामरीकरण का उनका इंतजार कब खत्म होगा यह कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में बलिया, बैगनिया, खरसोड़ा, धारखोला, विशौद, अनुली, बिरौड़ा, कोकिला गांवों की 10 हजार से अधिक की आबादी को सड़क से जोड़ने के लिए नौ किमी लंबी चायखान-धारखोला सड़क का निर्माण किया गया था। चार साल बाद भी सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। ऐसे में पत्थर और धूल से पटी सड़क पर लोग बमुश्किल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के बाद से हर साल डामरीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली है जिससे लोग मायूस हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बदहाल सड़क पर चालक वाहन का संचालन नहीं कर रहे और उन्हें पैदल आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा ऐसे में गांवों को सड़क से जोड़कर उनके विकास के सभी दावे फेल साबित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले
सड़क में डामरीकरण न होने से हम मुसीबत झेल रहे हैं। बारिश के दौरान सड़क में जल भराव होने से इस पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। - प्रेम प्रकाश जोशी, अनुली।

सड़क में जल्द डामरीकरण किया जाना चाहिए। किसी तरह पत्थर और धूल के बीच आवाजाही कर रहे हैं। न जाने डामरीकरण कब होगा। - राजेंद्र सिंह बिलवाल, बलिया।
चायखान-धारखोला मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर डामरीकरण होगा। - जीएस मनराल, अपर सहायक अभियंता, लोनिवि, प्रांतीय खंड,अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed