फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   As the heat increased, the water level of Vinod River decreased by 20 percent.

Almora News: गर्मी बढ़ते ही 20 प्रतिशत घट गया विनोद नदी का जलस्तर

Thu, 28 Mar 2024 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the water level of Vinod River decreased by 20 percent.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के 45 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली विनोद नदी का जलस्तर 20 प्रतिशत घट गया है। नदी पर बनी दो पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यही रहे तो अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

विनोद नदी में तिमली और मेहरगांव पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है। जल संस्थान के मुताबिक जाड़ों में पर्याप्त बारिश न होने से गर्मी बढ़ने के साथ नदी के जलस्तर में 20 प्रतिशत की कमी आ गई है। नदी में जलापूर्ति करने वाले गाड़-गधेरे सूखने लगे हैं। ऐसे में इन पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति करना चुनौती बन रहा है। फिलहाल गर्मी की शुरुआत है। अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी पढ़ने के साथ नदी के जलस्तर में और कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन

रामगंगा का भी घटा जलस्तर
अल्मोड़ा। जल संस्थान के मुताबिक विनोद नदी के साथ ही अन्य गाड़-गधेरे रामगंगा की सहायक नदियां हैं। इन छोटी नदियों और गाड़-गधेरों से ही जिले की प्रमुख रामगंगा नदी में जलापूर्ति होती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही रामगंगा नदी का भी जलस्तर 30 से 40 प्रतिशत तक घट गया है जो निरंतर जारी है। ऐसे में इस नदी से बनी पेयजल योजनाओं से अपनी प्यास बुझा रहे चौखुटिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आने वाले समय में जल संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
I विनोद सहित अन्य नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। फिलहाल नदियों में बनी पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो रही है। भविष्य में इन नदियों का जलस्तर और घटा तो दिक्कत बढ़ सकती है।

-अनुज खाती, जेई, जल संस्थान, रानीखेत। I


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article