फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Arun Rawat of Congress became the Municipal President of Chiliyanaula Municipality Ranikhet

Nikay Chunav: द्वाराहाट में चला हाथ का पंजा...चौखुटिया में खिला कमल, अरुण रावत के सिर सजा पालिकाध्यक्ष का ताज

Sat, 25 Jan 2025 10:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Jan 2025 10:08 PM IST
सार

नगरपालिका चिलियानौला में कांग्रेस के अरुण रावत के सिर पर पालिकाध्यक्ष का ताज सजा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सगे भतीजे एवं पूर्व सभासद अरुण रावत ने 296 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Arun Rawat of Congress became the Municipal President of Chiliyanaula Municipality Ranikhet
अरुण रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरपालिका चिलियानौला में कांग्रेस के अरुण रावत के सिर पर पालिकाध्यक्ष का ताज सजा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सगे भतीजे एवं पूर्व सभासद अरुण रावत ने 296 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी तीसरे पायदान पर रहे। चिलियानौला नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर विजयी रहे कांग्रेस के अरुण रावत को 695 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय कवींद्र कुवार्बी को 399, तीसरे नंबर पर भाजपा के मदन कुवार्बी को 237 तथा निर्दलीय विनोद जोशी को मात्र 51 मत मिले।

विज्ञापन

भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दीपक विजयी
नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गंगा सिंह बिष्ट उर्फ दीपक बिष्ट के सर ताज सजा। वह 776 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की लीला बिष्ट को 448 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट को 328 मत मिले। यहां अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में रहे और भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी 8 प्रत्याशी निर्दलीय थे। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों में से कुबेर सिंह 215, दीप चंद्र सिंह को 137, गोपाल जीना को 131, चंपा देवी को 92, नंदन सिंह को 89, देवगिरी को 68, रतन लाल को 20 व श्याम सिंह को 7 वोट पड़े। यहां कुल 1897 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें से 26 मत निरस्त हो गए।

विज्ञापन

द्वाराहाट में कांग्रेस की संगीता ने मारा मैदान
नगर पंचायत द्वाराहाट के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज हो गई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संगीता आर्या ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए भाजपा को करारी हार का मुंह दिखाया है। उन्होंने भाजपा से यह सीट छीन ली। संगीता को कुल पड़े मतों में से 56 फीसदी से भी अधिक मत मिले, जबकि सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा को महज 33 प्रतिशत मतों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी संगीता आर्या को 813 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी आर्या को 471 मत मिले। उक्रांद की सुशीला आर्या को 18, निर्दलीय कविता देवी को 35 मत मिले जबकि भागीरथी देवी को 73 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 342 मतों से कांग्रेस ने भाजपा को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चौखुटिया में कमल खिला
यहां नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर मैदान में उतरे 03 प्रत्याशियों में से भाजपा की रेवती देवी सर्वाधिक 1534 मतों के साथ विजयी घोषित हुईं। उन्होंने 873 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की पूजा गोस्वामी 661 व निर्दलीय अनीता गिरि को 180 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed