फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Artists were honored with certificates and insignias.

Almora News: प्रमाणपत्र, प्रतीक चिह्न देकर किया कलाकारों का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Artists were honored with certificates and insignias.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उदय शंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी फलसीमा में नृत्य सम्राट उदय शंकर की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ।
इस दौरान उदय शंकर के जीवन के विविध पहलुओं को जीवांत करते 80 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि एसएसे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कलाकारों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
सोमवार को प्रदर्शनी कुलपति प्रो.बिष्ट ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने कलाकारों की चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि चित्रों की बारीकियों से लगता है कि इन्हें मशीन से तैयार किए गया हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे चित्रों की बुकलेट तैयार कराकर राजभवन में आर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमोशन के लिए प्रस्तुत करेंगे। इससे संगीत, नाट्य और दृश्यकला क्षेत्र में एसएसे विवि का समग्र विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी के सचिव डाॅ. चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि प्रर्दशनी में लगे चित्र अकादमी की अमूल्य धरोहर हैं। कहा कि भविष्य में भी कलाकारों के विकास के लिए इस तरह के आयोजन होंगे। प्रदर्शनी स्थायी रूप से अकादमी में लगी रहेगी। जहां कला प्रेमी कलाकारों के हुनर को देख सकेंगे।

वहां चित्रकला एवं दृश्यकला विभागाध्यक्ष प्रो.शेखर चंद्र जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी शिवानी, जनमेजय तिवारी, वीरेंद्र जोशी, शिवम जिंगाला, गौरव पांडे, पूरन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed