फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   appoint the teacher in digree collge

महाविद्यालय के प्राध्यापकों पर लगाया मनमानी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
appoint the teacher in digree collge
भनोली तहसील कार्यालय में एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने उपजिलाधिकारी भनोली कार्यालय में ज्ञापन दिया है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य की तैनाती नहीं होने से महाविद्यालय में शिक्षकों की मनमानी उन्हें सहनी पड़ रही है। चेतावनी दी है कि यदि दस दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो छात्र-छात्राएं आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यलाय में प्राचार्य का पद छह माह से रिक्त है। उनका कहना है कि गत दिवस कुछ छात्र-छात्राएं बाहर बैठने के लिए कमरे से चटाई लाए तो उन्हें बिना बताए चटाई ले जाने पर प्रयोगात्मक परीक्षा में कम अंक देने और गलत आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई की धमकी प्राध्यापक दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यलाय में अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र आदि विषयों के प्राध्यापकों की भी तैनाती की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, हिमानी पटवाल, हेमा गैड़ा, हिमानी गैड़ा, हेमा आर्या, पूजा आर्या, कविता बिष्ट, विजय कुमार, चांदनी आर्या समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed