फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apple Mission in Uttarakhand

एप्पल मिशन योजना पर पलीता लगाने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Apple Mission in Uttarakhand
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते एप्पल मैन गोपाल उप्रेती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एप्पल मैन के नाम से मशहूर बागवान बिल्लेख निवासी गोपाल दत्त उप्रेती ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बागवानों और किसानों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने एप्पल मिशन को पूर्व की तरह लागू करने, बागवानों और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए उद्यान निदेशालय में निदेशक को नियमित रूप से बैठाने और डबल इंटर स्टॉक के बजाय रूट स्टॉक वाले उन्नत किस्म के सेब के पौध उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि 12 लाख रुपये योजना के लिए रखे हैं, इसमें कैसे योजना परवान चढ़ेगी। योजना किसान विरोधी है। उप्रेती ने कहा कि एप्पल मिशन योजना के लिए 12 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से सात लाख रुपये सबमर्सिबल पंप के लिए रखे गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बोरिंग करना कठिन काम है। उन्होंने कहा कि निदेशक ने जिन रूट स्टॉक वाले सेब के पौधों का जिक्र किया है वह दुनिया में कहीं भी मिलना संभव नहीं है।
रूट स्टॉक और सेब की वैरायटी तय करने के लिए किसानों, बागवानों और विभाग की संयुक्त बैठक बुलानी होगी। कहा कि मिशन के सभी बिंदु किसान विरोधी प्रतीत हो रहे हैं।

इसकी जानकारी कृषि मंत्री को भी दे दी गई है। कहा कि उद्यान निदेशक को यहां चौबटिया स्थित निदेशालय में स्थायी रूप से बैठाना होगा, तभी किसानों, बागवानों की समस्याएं दूर हो पाएंगी। देहरादून में बैठकर समस्याओं का निराकरण नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed