फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apple is on the verge of extermination of Chaubtia Garden

बरबादी की कगार पर है चौबटिया का सेब गार्डन

Tue, 08 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 08 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

 नीति निर्धारकों की घोर लापरवाही के चलते चौबटिया का प्रख्यात सेब गार्डन बरबादी के कगार पर है। 106.91 हेक्टेयर भूमि में फैले उद्यान में सेब का उत्पादन निरंतर गिर रहा है।

विज्ञापन


इस बार कुल 20 क्विंटल सेब का उत्पादन हुआ है। बाहर तो दूर की बात रानीखेत नगरवासियों को ही सेब चखने तक को नसीब नहीं है। नगर में भी अधिकांश हिमाचल का सेब ही बिक रहा है।
विज्ञापन


दरअसल नीति नियंताओं को अधिक मुनाफे के लिए स्वदेशी सेब की प्रजाति को हटाकर अमेरिकन सेब की प्रजाति का उत्पादन करना महंगा पड़ गया।

अब फिर से विभाग को स्वदेशी सेब की याद आई है। इस बार उद्यान में 25 सौ स्वदेशी प्रजाति के सेब के पेड़ लगाए गए हैं।

चौबटिया में उद्यान निदेशालय की स्थापना 1953 में हुई।  106.91 हेक्टेयर भूमि में फैले इस प्रख्यात उद्यान में स्वदेशी डेलीसेस प्रजाति के सेबों का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबटिया में उत्पादित होने वाले इस सेब की लालिमा यूरेपियन देशों तक प्रसिद्ध थी। हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश आदि भी इस प्रजाति को ही उत्पादित करते थे।


एक दशक से उद्यान में सेब के उत्पादन में गिरावट आ रही है। पिछली बार यहां साढ़े 14 क्विंटल तो इस बार 20 क्विंटल सेब का उत्पादन हुआ है।

हालांकि उत्पादन गिरने के पीछे तापमान अधिक होने और पेड़ों के उम्रदराज होने की बात कही जा रही है, लेकिन उद्यान की दुर्गति के लिए निति नियंता ही कुसूरवार हैं।

यहां सात साल पूर्व स्वदेशी प्रजाति के सैकड़ों पेड़ों को काटकर करोड़ों रुपये की लागत वाले अमेरिकन सेब की प्रजाति के पौधे लगाए गए।

बताते हैं कि अमेरिकन प्रजाति के एक पौधे की ट्रांसपोर्टिंग लागत ही चार सौ रुपेा थी, लेकिन यह प्रजाति यहां पूरी तरह से फेल हो गई।

गार्डन में वर्तमान में पुराने डेलीसेस के 50 से 60 पेड़ बचे हैं, अधिकारियों का कहना है कि पेड़ उम्रदराज हो गए हैं जिसके चलते उत्पादन गिर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed