फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anger among employee and teacher organizations due to non-transfer in the department

Almora News: विभाग में स्थानांतरण नहीं होने पर कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों में रोष

Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anger among employee and teacher organizations due to non-transfer in the department
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में अब तक वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हजारों कार्मिकों और शिक्षकों के हितों को देखते हुए स्थानांतरण प्रक्रिया को नियमित रूप से पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी और जिला सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने जारी बयान में कहा कि विभाग में सभी पदों पर स्थानांतरण का अवसर दिया जाना चाहिए था लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक स्थानांतरण नियमित प्रक्रिया के तहत प्रत्येक वर्ष निर्धारित समय पर काउंसलिंग के माध्यम से किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से न्यायालयी फैसलों और विभाग की प्रभावी पैरवी के अभाव में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। सामान्य स्थानांतरण के साथ गंभीर बीमारी समेत अन्य श्रेणियों के तहत होने वाले स्थानांतरण में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की ओर से अन्य आधारों पर स्थानांतरण की व्यवस्था के निर्देश दिए जाने के बावजूद उनका भी समुचित अनुपालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि यदि वर्तमान सुगम-दुर्गम स्थानांतरण नीति में व्यावहारिक कठिनाइयां हैं तो सरकार को नई नीति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही फारगो नियमावली के तहत कार्मिकों को कम से कम एक बार पदोन्नति का अवसर देने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण राजकीय सेवा की नियमित प्रक्रिया है। इसे अनावश्यक रूप से लंबित रखना कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed