फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Stadium won the kabaddi final

महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा स्टेडियम ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Almora Stadium won the kabaddi final
कबड्डी की विजेता बालक-बालिका वर्ग की टीम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ओपन महिला, पुरुष जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरस्कारों के साथ संपन्न हो गई है। महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा स्टेडियम की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहला मैच महिला वर्ग में खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा स्टेडियम और स्याल्दे टीम के बीच मुकाबला हुआ। अल्मोड़ा स्टेडियम ने स्याल्दे को 66-20 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में भी अल्मोड़ा स्टेडियम और दन्या के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अल्मोड़ा स्टेडियम की टीम ने 96-63 से मैच जीत लिया। बेस्ट रेडर पूजा, दीपक और बेस्ट डिफेंडर नेहा और दीप चंद्र रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और अन्य अतिथि लियाकत अली, सीएल वर्मा, श्याम भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच के निर्णायक प्रदीप जोशी, अनामिका रौतेला, स्कोरर हरीश गोस्वामी, आनंद बिष्ट रहे। जबकि हरीश कनवाल, विनोद सिंह, गुड्डू, भूपेश दशौनी, राहुल बिष्ट, राजू जोशी, ललित रावत, सुनील रजवार समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed