फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora District Panchayat passed a budget of Rs 61 crore.

Almora News: अल्मोड़ा जिला पंचायत की बैठक में 61 करोड़ का बजट पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Almora District Panchayat passed a budget of Rs 61 crore.
अल्मोड़ा। जिला पंचायत की बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 61 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने समस्याएं उठाकर उनका समाधान करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रस्तावों को सदन में रखकर 61 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने, पेयजल,कूड़ा निस्तारण, सिंचाई, लावारिस पशुओं से होने वाले नुकसान, सड़कों से संबंधित समस्या सहित पशुपालन, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित समस्याओं को सदन में रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान 15वें राज्य वित्त की कार्य योजना को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने किया। बैठक में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed