फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aipan made Namita a millionaire sister

Almora News: ऐपण ने नमिता को बनाया लखपति दीदी

Mon, 18 Aug 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aipan made Namita a millionaire sister
अल्मोड़ा। जिले की बेटी नमिता कुमाऊं की लोककला को सहेजने के साथ ही 45 से अधिक महिलाओं को ऐपण कला की बारीकियां सिखाकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। ऐपण कला को पहचान दिलाने वाली नमिता अपने हुनर से सालाना छह लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले के जाखनदेवी निवासी नमिता तिवारी ने वर्ष 2004 में महिला हाट अल्मोड़ा से ऐपण कला का प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2015 में नमिता ने चेली ऐपण सहायता समूह संचालित किया। वह महिलाओं को फाइल फोल्डर, साड़ी, बैग, टेबल, मैट, जूट, वुडन आइटम, बेड सीट पर ऐपण कला बनाने का प्रशिक्षण दे रहीं हैं।
विज्ञापन

वह उत्तराखंड, असम, सिक्किम, एनआईएफटी दिल्ली के पांच हजार से अधिक युवाओं को ऐपण कला का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। वर्ष 2022 में ऐपण कला को बढ़ावा देने लिए नमिता को एसडीजी गोलकीपर, 2023 में सुषमा स्वराज अवॉर्ड और साल 2023 में हिमाद्री फिल्म प्रोडक्शन की ओर से देवभूमि लोक कला अवार्ड सम्मान मिल चुका है। नमिता ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐपण कला को संरक्षित कर पहाड़ की महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed