फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agreement between VPKAS and Himachal Pradesh Agricultural University

वीपीकेएएस और हिमाचल प्रदेश कृषि विवि के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Agreement between VPKAS and Himachal Pradesh Agricultural University
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा (वीपीकेएएस) और चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बीच एक करार पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत दोनों संस्थानों में स्थापित प्रयोगशालाओं, प्रक्षेत्र, पुस्तकालयों को दोनों के द्वारा उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में एमएससी और पीएचडी कर रहे विद्यार्थी कृषि और कृषि संबंधित विषयों में शोध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में कर सकेंगे। वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि वैज्ञानिक ज्ञान और सूचना का आदान-प्रदान भी दोनों संस्थानों के बीच होगा।
विज्ञापन

दोनों संस्थानों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को संबंधित राज्य, हितधारकों तक दोनों संस्थान प्रसारित करेंगे। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रौद्योगिकियों का विकास कर सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण तकनीक का आदान-प्रदान, उत्पादों का प्रबंधन और व्यावसायीकरण भी इस करार के अंतर्गत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वीपीकेएएस के परामर्श से संस्थान के वैज्ञानिक शोध अनुसंधान सदस्य और अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष के रूप में नामित किए जाएंगे। इस करार से हिमाचल प्रदेश की कृषि उन्नत तकनीकों का लाभ उत्तराखंड और संस्थान द्वारा उत्तराखंड के लिए विकसित तकनीकों का लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed