फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After 25 years, the grand inauguration of Pandav Leela took place in Chintoli.

Almora News: चिंतोली में 25 साल बाद हुआ पांडव लीला का भव्य शुभारंभ

Thu, 25 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
After 25 years, the grand inauguration of Pandav Leela took place in Chintoli.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंतोली में पौराणिक परंपरा के अनुसार आयोजित पांडव लीला का शुभारंभ हो गया है। यह लीला तीन जनवरी तक चलेगी और स्थानीय लोगों के अनुसार पांडवों के अज्ञात वास से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लिया और भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालक गब्बर बेलवाल ने बताया कि पांडवों ने मत्स्यदेश की राजधानी विराट नगर में अज्ञात वास के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ों में भेष बदलकर जीवन यापन किया था। इसी दौरान उन्होंने अपने पिता पांडू के श्राद्ध तर्पण के लिए इस क्षेत्र में भिक्षा मांग कर परंपरा निभाई। इस बार यह लीला 25 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। ग्राम चिंतोली के अलावा मुनानी जिला (अल्मोड़ा), डढौली डुबडीकोट (गड़वाल क्षेत्र, पौड़ी), कफलसैण और बजाणी (चमोली) के ग्रामीण आयोजन में शामिल हो रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष बचे सिंह बेलवाल, उपाध्यक्ष मान सिंह बेलवाल और कोषाध्यक्ष मान सिंह बेलवाल ने लीला की सफलता के लिए मेहनत की। रात्री में डंगरियों में पांडव अवतरित होते हैं जिससे दर्शकों को अनूठा और मनोरम नजारा देखने को मिलता है। आयोजकों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed