फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adva in Almora

एड्वा की कार्यकर्तियों ने चौघानपाटा में किया प्रदर्शन, नारे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Adva in Almora
अल्मोड़ा चौघानपाटा में एड्वा और भारत ज्ञान समिति के बैनर तले प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एड्वा) और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल स्मृति दिवस मनाया। महिलाओं ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने आदि मांगों को लेकर चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बाद में मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. सविता हयांकी के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एड्वा और भारत ज्ञान विज्ञान समिति से जुड़ी महिलाओं ने चौघानपाटा में एकत्र होकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए सबको सुलभ कराई जाएं। कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्स, आशा कर्मियों को पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा मिलें। कोरना की जांच और इलाज मुफ्त मिले, स्वास्थ्य बजट जीडीपी का छह फीसदी किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के बाजारीकरण पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरना संक्रमण से बचाव के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए निशुल्क बीमा, दस हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि मिले। कोरोना टेस्टिंग की सुविधा हर जिले में मुफ्त हो, कोरना महामारी के दौरान दौरान अवसादग्रस्त लोगों की निशुल्क काउंसलिंग भी जरूरी है। वहां एड्वा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिलाध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, सचिव राधा नेगी, पूनम त्रिपाठी, हीरा देवी, मीना, कांता, किरन नंदी, द्विव्याशी राना, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के उदय किरौला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed