{"_id":"6ae8decf3f4766030f0bee34","slug":"tight-security-for-diwali-strict-instructions-issued-to-fire-stations-almora-news-c-232-1-shld1002-150651-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सुरक्षा सख्त : फायर स्टेशनों को मिले कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सुरक्षा सख्त : फायर स्टेशनों को मिले कड़े निर्देश
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने सोमवार को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अग्निशमन अधिकारियों के साथ गूगल मीट के जरिये एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक की। बैठक में दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सीएफओ ने निर्देशित किया कि पटाखा बाजार अनिवार्य रूप से रिहायशी इलाकों, पेट्रोल पंपों और गैस गोदामों से दूर खुले मैदानों में ही लगाए जाएं। इन मैदानों में फायर टेंडरों (अग्निशमन वाहनों) के आने-जाने के रास्ते हमेशा जाम-मुक्त रखे जाएं। पटाखा दुकानदारों के लिए दुकानों पर फायर एक्सटिंग्यूशर (अग्निशामक यंत्र), पानी और रेत रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही खुले बिजली के तारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र के सभी फायर हाइड्रेंट चालू हालत में रखें और पटाखा बाजारों में फायर स्टेशन, डायल 112 व धूम्रपान निषेध के साइनबोर्ड जरूर लगवाएं।