Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhagot awarded a doctorate for his contributions to the fields of social service and education

Almora News: समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भगोत को डॉक्टरेट की उपाधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bhagot awarded a doctorate for his contributions to the fields of social service and education
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम सभा ऊंचावाहन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भगोत सिंह बिष्ट को समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्व सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संगठन की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। इसके बाद उत्तराखंड भ्राति सेवा संस्थान ने भी उन्हें सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से गेवाड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। भगोत सिंह ने संसाधनों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों को संवारने और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल की हैं। भगोत सिंह का मानना है कि शिक्षा और सामाजिक सहयोग से ही गांव और क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि को गेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है। इस अवसर पर रामस्वरूप मासीवाल, रमेश चतुर्वेदी, जमन मनराल, देव सिंह, नंद किशोर, मदन गोपाल मासीवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed