फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adopt backward villages and develop them: Samanta

उत्तराखंड के पिछड़े गांवों को गोद लेकर उनका विकास किया जाएगा: सामंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Adopt backward villages and develop them: Samanta
अल्मोड़ा। गढ़वाल-कुमाऊं वॉरियर्स उत्तराखंड के संस्थापक सदस्य बीके सामंत ने कहा कि सामाजिक और विकास में पिछड़े उत्तराखंड के गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क, रास्ते, खेती, संस्कृति और खेलों को लेकर व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। पलायन कर चुके लोगों को गांव से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सरकार की मदद से म्यूजिक एकेडमी खोली जाएगी।
विज्ञापन

यहां एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि संगठन हर जिले में एक लाख लोगों को जोड़ेगा। संगठन की मुहिम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में विकास कर उसको एक नई दिशा की ओर अग्रसर करना है। इस मुहिम के तहत पहाड़ के गांव का चयन किया जाएगा और उसके बाद गांव का विकास किया जाएगा। खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, चिकित्सा, बिजली-पानी की सुविधा पुख्ता की जाएगी। रास्तों और सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी निर्णायक मुहिम चलाई जाएगी। राज्य से बाहर रह रहे लोगों के साथ-साथ देश से बाहर रह रहे राज्य के लोगों को भी संगठन से जोड़ा जाएगा। उनकी मुहिम से अब तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा समेत कई हस्तियां जुड़ चुकी हैं। इस मौके पर उनके साथ राजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed