फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Admission in ITI

आईटीआई में स्वीकृत तीन नए ट्रेड चार साल बाद भी नहीं खुले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Admission in ITI
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना आईटीआई में लगभग डेढ़ दशक बाद भी विभिन्न रोजगार परक ट्रेड स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। 14 साल पहले खुले आईटीआई में अब तक मात्र दो ही ट्रेड संचालित हैं। इसमें शॉर्टहैंड ट्रेड में रोजगार की संभावना नहीं होने से सिर्फ कटिंग, टेलरिंग में ही ट्रेनिंग दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने चार साल पूर्व स्वीकृत इलेक्ट्रिक, कोपा और फिटर ट्रडों को जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

धौलछीना में 2006 में आईटीआई खुलने से स्थानीय लोगों को अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य की आस जगी थी। स्वीकृति के समय किराए के भवन में खुले संस्था में सिर्फ आशुलिपि हिंदी और कटिंग, टेलरिंग कोर्स ही संचालित हुए। शॉर्टहैंड में अब रोजगार की संभावना नहीं है इसलिए इस ट्रेड में प्रवेश नहीं होते हैं जबकि कटिंग, टेलरिंग में हर साल बालिकाएं प्रवेश ले रही हैं। वर्तमान में भी वहां 14 छात्राएं ट्रेनिंग ले रही हैं। लोगों ने बताया कि 2016 में तत्कालीन सरकार ने इस आईटीआई में इलेक्ट्रिक, कोपा और फिटर तीन ट्रेड खोलने की स्वीकृति प्रदान की थी लेकिन शासनादेश के बावजूद तीनों ट्रेड अभी तक संचालित नहीं हो रहे हैं। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने कहा कि इन तीनों ट्रेडों की काफी मांग है और यदि इनमें कक्षाएं शुरू हो जाएं तो स्थानीय युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने तीनों ट्रडों को खोलने के साथ ही स्टाफ की तैनाती करने की भी मांग की है। इन ट्रेडों में आईटीआई करने के लिए कई युवा अल्मोड़ा अथवा गणाईगंगोली आईटीआई में तक जाकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। रीठा-गाड़ी संघर्ष समिति और व्यापार मंडल इस बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed