{"_id":"616c6ff1e2cfc00c9a04864a","slug":"aditi-qulified-till-quarter-final-almora-news-hld4417162184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा की शटलर अदिति ने उबर कप में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा की शटलर अदिति ने उबर कप में किया शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा। थॉमस और उबर कप में अल्मोड़ा की युवा शटलर अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन से भारतीय बैडमिंटन टीम ने पांच साल के बाद क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
डेनमार्क में नौ से 17 अक्तूबर तक थॉमस और उबर कप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने एकल वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले मैच में भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया। अदिति ने महिला एकल में स्पेन की अनिया सेटरेन को सीधे सेटों में 21-16 व 21-14 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में भी अदिती ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की राचेल सुगदेन को आसानी से 21-14 व 21-8 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम थाईलैंड से 5-0 से हारी। इसके बावजूद अदिती ने अपने एकल मैच में जबरदस्त संघर्ष किया। अदिती दुनिया की टॉप 13 खिलाड़ियों में शामिल बुसानन से 16 -21,21-18 व 15 -21 से तीन सेटों में हारी। इधर, उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी आदि ने अदिति और उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।