फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of animal cuelty

गैराड़ के पास भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of animal cuelty
पकड़ा गया पशु क्रूरता का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। गैराड़ इलाके से एक ट्रक में चोरी, छिपे भैंसे लादकर मुरादाबाद की तरफ ले जा रहे जानवरों के व्यापारियों को पिकनिक के लिए गए कुछ स्थानीय लोगों ने यहां गैराड़ के पास पकड़ लिया और भैंसों सहित राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने कुछ भैंसों को जंगल में भी बांधा था। इनमें से एक व्यक्ति को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर से कुछ लोग गैराड़ के पास पिकनिक मनाने गए थे। इस बीच इन लोगों ने जंगल में एक स्थान पर तीन भैंस बंधी देखी। उन्होंने वहीं पास में एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पकड़ लिया। इन लोगों को कच्ची रोड पर एक ट्रक भी खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके भीतर भी कई भैंसे ठूंसे गए थे। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को भी दी।
विज्ञापन


लोगों के पहुंचने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला, जबकि यूपी के दूसरे व्यक्ति आस मोहम्मद पुत्र कलुवा निवासी भोजपुर गुलाबबाड़ी मुरादाबाद को लोगों ने राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। ट्रक और जंगल में मिले छह भैंसों को राजस्व पुलिस ने भैंसवाड़ा फार्म में भेज दिया, जबकि ट्रक गैराड़ के पास खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि आरोपी इन जानवरों को मुरादाबाद कसाईखाने में ले जाने की फिराक में थे लेकिन ट्रक के कच्ची सड़क में फंस जाने से भैंसों की जान बच गई। भैंसों को छुड़वाने वाले लोगों में डॉ. पवन टम्टा, लोकेश बिष्ट, डॉ. विजय बिष्ट, चंद्रशेखर कपकोटी, सुमित सोनकर, सागर बूढ़ाथोकी, आकाश बूढ़ाथोकी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed