फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aadhaar and Ayushman cards were not made due to software malfunction in almora

Uttarakhand: सॉफ्टवेयर ने दिया धोखा, नहीं बने आधार और आयुष्मान कार्ड; बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी रहे परेशान

Thu, 18 Jan 2024 03:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

अल्मोड़ा के लोग काफी परेशान है। सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते डाकघर में आधार कार्ड तो जिला और महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ठप रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Aadhaar and Ayushman cards were not made due to software malfunction in almora
Aadhaar Card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते डाकघर में आधार कार्ड तो  जिला और महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ठप रहा। लोग घंटों सॉफ्टवेयर ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में हर रोज दूरदराज से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के साथ ही जिला, महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने 230 से अधिक लोग पहुंचते हैं। बुधवार को भी लोग डाकघर और अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें सॉफ्टवेयर ने धोखा देकर उनकी दिक्कत बढ़ाने का काम किया। 
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर में आई खराबी के चलते आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने की मशीनरी ठप रही। लोग घंटों खराबी दूर होने का इंतजार करते रहे। डाकघर और अस्पताल बंद होने तक भी सॉफ्टवेयर में आई खराबी दूर नहीं हो सकी और लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। आधार बनाने के लिए कई लोगों ने एक किमी दूर बीएसएनएल कार्यालय की दौड़ लगाई, लेकिन उनकी यह मेहनत भी सफल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Saina Nehwal: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची कैंची धाम, बाबा का लिया आशीर्वाद; एक घंटे तक की प्रार्थना


कुछ घंटे सॉफ्टवेयर में दिक्कत के चलते आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके। दिक्कत दूर हो गई है।  
-भूमिका, तकनीशियन, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा। 

 सॉफ्टवेयर में खराबी से दिक्कत आई। बाद में दिक्कत दूर हो गई और कुछ लोगों के आधार बनाए गए। -आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed