फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National medalist and former soldier Mehra is teaching archery skills to athletes in almora

अल्मोड़ा: कभी खुद झटके पदक...अब बच्चों को बना रहे चैंपियन, विजय मेहरा खिलाड़ियों को सीखा रहे तीरंदाजी के गुर

Fri, 16 Oct 2026 12:24 PM IST
Heera संजय नयाल
संजय नयाल Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

कभी खुद तीरंदाजी में लक्ष्य भेदकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले विजय मेहरा अब अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों को तीरंदाजी की बारीकियां सिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
National medalist and former soldier Mehra is teaching archery skills to athletes in almora
अल्मोड़ा में कोच विजय मेहरा से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कभी खुद लक्ष्य भेद कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक झटकने वाले विजय मेहरा अब जिले के खिलाड़ियों को तीरंदाजी की बारीकियां सीखा रहे हैं। सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद खेल विभाग में तैनात कोच मेहरा अल्मोड़ा के 15 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने के लिए तराश रहे हैं।

वर्ष 2024 में सूबेदार मेजर के पद से विजय मेहरा सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 77 यूके एनसीसी बटालियन अल्मोड़ा में दो साल तक सेवाएं दीं। इसी दौरान उनके मन में अपने जिले में तीरंदाजों को तैयार करने का विचार आया। राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में पदक जीतने के अनुभव के साथ वह इस खेल की बारीकियों और तकनीकों से अच्छी तरह रूबरू हैं। अब वह अपने अनुभव से जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा का निखार रहे हैं। सेना में सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेहरा को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया। सैन्य जीवन में सीखे अनुशासन, एकाग्रता और नियमित अभ्यास को वह खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में भी शामिल कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि युवा खिलाड़ी तीरंदाजी की तकनीक में दक्ष होने के साथ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार हों। उन्होंने बताया कि डीएम अंशुल सिंह, डीएसओ महेशी आर्या और प्रशिक्षकों के प्रयासों से अब जिले के युवा भी तीरंदाजी के गुर सीख रहे हैं। बताया कि अगर सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने जो अल्मोड़ा के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

विज्ञापन

तीन खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर
कोच विजय मेहरा से प्रशिक्षण पाकर जिले के तीन खिलाड़ी पहली बार किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कोच मेहरा ने बताया कि राजन सिंह फर्त्याल, प्रियांशु टम्टा और लक्ष्य बिष्ट न्यू टिहरी में आयोजित नौवीं सीनियर उत्तराखंड स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का खासे उत्साहित हैं। उम्मीद जताई कि राज्य स्तर पर ये खिलाड़ी पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed