फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A grand procession took place in the city

शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
A grand procession took place in the city
सांस्कृतिक शोभायात्रा में नृत्य करते हुए निकलती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी में होने जा रहे युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू सहित अनेक लोग भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह नंदादेवी प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में स्कूली बच्चे, सांस्कृतिक दलों के कलाकार, एसएसबी का बैंड, महिला संस्था, जौहार संस्था व स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में सांस्कृतिक दल नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए माल रोड से होकर वापस नंदादेवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, किशन गुरुरानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विनोद राठौर, विद्या कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल, हिमांशु विज, नवीन भट्ट के अलावा रंगकर्मी और कलाकार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और केंद्रीय मंत्री रिजिजू आज अल्मोड़ा आएंगे
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को उदयशंकर ना्टय अकादमी में होने जा रहे युवा सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए अल्मोड़ा आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8.40 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे और वहां 10.15 बजे उदयशंकर नाट्य अकादमी में होने जा रहे मेरे युवा मेरी शान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2.10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरन रिजिजू प्रात: 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचेंगे और उदयशंकर नाट्य अकादमी में होने जा रहे कार्यक्रम भागीदारी करने के बाद वापस लौट जाएंगे। वन और पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी इस कार्यक्रम में भाग लेने अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
फोटो- (06एएलएम025पी से 30पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed