{"_id":"113-86000","slug":"Almora-86000-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारियों को गुमराह करने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारियों को गुमराह करने पर नाराजगी
Almora
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड मातृ शिशु और परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष डा. माया भंडारी ने कहा है कि एएनएम की वेतन विसंगति की फाइल अभी तक शासन में नहीं पहुंची है। जिले में कुछ महिलाएं ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 4200 का जीओ जारी होने की बात कर महिलाओं को गुमराह कर रही है। डा. भंडारी ने बताया कि उन्होंने देहरादून जाकर अफसरों से पूछताछ की तो वहां कोई भी एएनएम की वेतन विसंगति की फाइल नहीं पहुंचने की बात सामने आई। उन्होंने महानिदेशालय में जाकर वेतन विसंगति की फाइल बनवाई। कहा कि कुछ कर्मचारी झूठी अफवाह फैलाकर धन एकत्रित करना चाहती है।
विज्ञापन