{"_id":"113-78357","slug":"Almora-78357-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 ने मनाया पायलट दिवस, ड्राइवर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 ने मनाया पायलट दिवस, ड्राइवर सम्मानित
Almora
Updated Wed, 28 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 108 आपातकालीन सेवा ने पायलट दिवस मनाया। यहां हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध नौटियाल ने सभी पायलट कर्मियों को सम्मानित किया।
108 आपातकालीन सेवा के जिला प्रभारी शेखर भंडारी ने कहा कि 108 आपातकालीन सेवा का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जो 24 घंटे आम जनता को अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहता है। होली, दीवाली और अन्य त्यौहारों के अवसर पर भी 108 के सदस्य सेवा के लिए तत्पर पर रहते हैं। 108 आपातकालीन सेवा के एंबुलेंस वाहन में तैनात पायलट द्वारा प्रत्येक आपातकालीन स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस में तैनात पायलट द्वारा ही सर्वप्रथम घटना स्थल को समझकर वहां पर अतिशीघ्र वाहन पहुंचाने में सहायता की जाती है।
उन्होंने कहा कि पायलट कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप ही 108 आम जनमानस को बेहतर सेवा दे रही है। 108 एंबुलेंस में तैनात पायलट भूपेंद्र ने बताया कि पांच वर्षों की सेवा के दौरान कई बार आपातकालीन मामलों में सेवा दी। इस मौके पर 108 सेवा से जुड़े मुकुल जोशी, पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, देवेंद्र सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।