{"_id":"113-68546","slug":"Almora-68546-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा और हरियाली योजना में धांधली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा और हरियाली योजना में धांधली
Almora
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा और हरियाली योजनाओं में 3.27 लाख से अधिक धनराशि की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई है। प्रशासन ने संबंधित तत्कालीन दोनों प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों से संपूर्ण धनराशि की वसूली कर सरकारी खाते में जमा करा दी है। एक ग्राम विकास अधिकारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इन मामलों में एक ग्राम विकास अधिकारी और तत्कालीन दोनों प्रधानों के खिलाफ राजस्व पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उप जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि सल्ट ब्लॉक के मैणाकोट-जखल निवासी भूपाल सिंह ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मनरेगा योजना में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में लोकपाल द्वारा जांच कराई गई थी। जांच में गंभीर अनियमितता मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले में मैणाकोट के तत्कालीन ग्राम प्रधान और संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से 13660-13660 कुल 27320 रुपये की वसूली की गई है। ग्राम विकास अधिकारी से मनरेगा की धारा 25 के तहत 1000 रुपया अर्थदंड भी वसूल किया गया और तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
डीडीओ ने बताया कि एक अन्य मामले में सल्ट ब्लॉक के रणथमल गांव निवासी कलीराम की शिकायत पर हरियाली योजना की जांच की गई। जांच में तीन लाख रुपये का गबन पकड़ा गया। इसके लिए दोषी पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से तीन लाख की धनराशि की वसूली कर हरियाली योजना के खाते में जमा करा दी है और ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन