फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पर्यटन स्थल के रूप विकसित होंगे चर्चित स्थल

पर्यटन स्थल के रूप विकसित होंगे चर्चित स्थल

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत। पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों की सहूलियत के लिए बुकलेट तैयार की जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के भी प्रयास चल रहे हैं। चर्चित स्थलों को चयन कर उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन विभाग, कैंट बोर्ड और पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद ने कहा कि 15 अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। नगर में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके लिए नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 15 अप्रैल से 15 जून तक रानीखेत नगर में वन वे यातायात व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य पर्यटन स्थलों को भी चयनित किया जा रहा है। इस पर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। स्थलों के चयन के लिए आम लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर टूरिज्म मैप तैयार हो जाएगा। होटल एसोसिएशन तथा अन्य संगठनों के साथ बैठक होगी। गोल्फ टूरिज्म को भी विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार आचार्य,वीडीओ मीना मैनाली,छावनी परिषद,वन विभाग,होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडलके पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed