{"_id":"5a9ec5e24f1c1b78028b7f23","slug":"91520354786-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात चौधरी बार काउंसिल सदस्य के उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात चौधरी बार काउंसिल सदस्य के उम्मीदवार घोषित
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन की यहां हुई बैठक में अधिवक्ता प्रभात कुमार चौधरी को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया।
बार सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति के प्रभात कुमार चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया। अल्मोड़ा बार एसोसिएशन से चौधरी एकमात्र उम्मीदवार हैं।
इससे पहले भी चौधरी उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने कहा कि चौधरी हमेशा अधिवक्ताओं के हित के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने सभी अधिवक्ताओं ने प्रथम वरीयता मत प्रभात चौधरी के पक्ष में देने की अपील की। संचालन सचिव भूपेंद्र सिंह मियान ने किया।
बैठक में गोविंद लाल वर्मा, मदन लाल साह, जगत रौतेला, महेश चंद्र, शेखर लखचौरा, रमेश नेगी, केवल सती, विभा पांडे, जगदीश चंद्र पांडे, हयात सिंह रावत, कुंदन लटवाल, दीप चंद्र जोशी, खीमपाल सिंह मेहता, गजेंद्र मेहता आदि ने विचार रखे।