फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आम से खास तक सबकी सेवा शुल्क दरें तय

आम से खास तक सबकी सेवा शुल्क दरें तय

Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
आम से खास तक सबकी सेवा शुल्क दरें तय
अल्मोड़ा। शासन स्तर से लगातार दबाव के बाद आखिरकार पालिका ने संशोधन के बाद नगर में सेवा शुल्क लागू कर ही दिया, लेकिन सेवा शुल्क अलग-अलग तय हैं। जहां घरेलू सेवा शुल्क न्यूनतम 20 रुपये तय किया है वहीं दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि के लिए रेटों में भी बदलाव किया गया है। बारातघर पर सबसे ज्यादा दो हजार रुपये सेवा शुल्क रखा गया है। किराए पर रहने वाले लोगों से भी सेवा शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पालिका ने प्रतिमाह लिए जाने वाले सेवा शुल्क में बीपीएल परिवार को काफी छूट देते हुए 20 रुपये शुल्क रखा है। बारातघर का उपभोग शुल्क सबसे अधिक दो हजार रुपये है। चाय, समोसा, बिस्कुट वाले रेस्टोरेंट का सेवा शुल्क 50 रुपये, भोजनालय, मिठाई की दुकान का सौ रुपये, होटल के अंदर रेस्टोरेंट का दो सौ रुपये, एक से 20 बिस्तर वाले होटल, गेस्ट हाउस का सौ रुपये, 21 से 40 बिस्तर होने पर 150 रुपये और 41 से अधिक बिस्तर होने पर 200 रुपये सेवा शुल्क रखा गया है। चेरिटेबल बारातघर का पांच सौ रुपये, नॉन चेरिटेबल बारातघर का सबसे अधिक दो हजार रुपये सेवा शुल्क रखा गया है। मांस, मछली, विक्रेता पर दो सौ रुपये, बेकरी पर 150 रुपये, सिनेमा हॉल, फैक्ट्री, वर्कशॉप पर दो सौ रुपये, कबाड़ी फुटकर पर सौ और थोक पर तीन सौ रुपये प्रतिमाह सेवा शुल्क लागू किया गया है। इसके अलावा जूस विक्रेता पर सौ रुपया, मॉल, बिग बाजार में सेवा शुल्क एक हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा फड़, फेरी वाले सब्जी एवं फल विक्रेता पर सौ रुपये प्रतिमाह सेवा शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed