फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   88.73 percent intermediate and 77.52 percent in high school

इंटर में 88.73 प्रतिशत और हाईस्कूल में 77.52 प्रतिशत रहा रिजर्ट

Thu, 30 May 2019 11:37 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 30 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
88.73 percent intermediate and 77.52 percent in high school
टापर छात्रों को मिठाई खिलाते विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार जिले का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। बारहवीं की परीक्षा में जिले का परीक्षाफल 88.73 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल परीक्षाफल करीब 78 प्रतिशत रहा था। इस बार  हाईस्कूल का परीक्षाफल 77.52 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 69.80 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। ओवरऑल परीक्षाफल में इंटर में अल्मोड़ा को प्रदेश में दूसरा और हाईस्कूल में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।   
विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि इस बार जिले का परीक्षाफल पिछले साल की अपेक्षा अच्छा रहा है। इस बार इंटर में 9696 छात्र-छात्राएं थीं। इनमें से 9588 ने परीक्षा दी। जिसमें से 8507 उत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में 311 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 2074 छात्र प्रथम, 4770 द्वितीय और 1248 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में 12032 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 11862 ने परीक्षा दी। इनमें से 9196 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि 660 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 2386 छात्र प्रथम श्रेणी, 4406 द्वितीय श्रेणी और 1743 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। डीईओ चंद ने बताया कि राज्य स्तर पर इंटर में अल्मोड़ा जिले को दूसरा और हाईस्कूल में आठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed