फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   842 oximeters detected in 2445 test turns out to be bad

2445 की जांच में 842 ऑक्सीमीटर निकले खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
842 oximeters detected in 2445 test turns out to be bad
अल्मोड़ा। जिले के विधायकों की ओर से जारी विधायक निधि से खरीदे गए 4000 ऑक्सीमीटरों में से 2445 की जांच की गई। परीक्षण में 842 ऑक्सीमीटर खराब पाए गए। जांच के आधार पर जिला प्रशासन ने ऑक्सीमीटर की सप्लाई करने वाली देहरादून की कंपनी को सभी ऑक्सीमीटर वापस करने का निर्णय लिया है। साथ ही संबंधित फर्म से अनुबंध भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रशासन ने विधायक निधि की 22.44 लाख रुपये की धनराशि से जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में ऑक्सीजन लेबल नापने के लिए चार हजार ऑक्सीमीटर खरीदे थे। बुधवार को ऑक्सीमीटरों की रीडिंग गलत आने की शिकायत पर इनके वितरण पर रोक लगा दी गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में जो ऑक्सीमीटर वितरित किए गए थे प्रशासन ने उन्हें वापस मंगवा लिया था। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी की देखरेख में ऑक्सीमीटरों की जांच की गई। सीडीओ ने बताया कि 2445 ऑक्सीमीटरों की जांच की गई, जिनमें से करीब एक तिहाई (842) ऑक्सीमीटर गलत रीडिंग दे रहे हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के समक्ष रखी गई। उन्होंने बताया कि देहरादून की कंपनी से कोटेशन के माध्यम से लिए गए ऑक्सीमीटरों को वापस करने का फैसला लिया गया है। साथ ही अनुबंध भी निरस्त कर दिया है। हालांकि कपंनी ने छह माह की वॉरंटी दी थी। सीडीओ ने बताया कि यदि विधायक सहमति देंगे तो दूसरी फर्म से ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ऑक्सीमीटर खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed