{"_id":"5c6ee23dbdec2273667921e7","slug":"81550770749-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य के विलय का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य के विलय का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य के जीआईसी पालीगुणादित्य में विलय का क्षेत्र की जनता ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विलीनीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि राजकीय कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य में कक्षा नौ और दस में 72 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिला योजना से 50 लाख रुपये की लागत से विद्यालय का भवन भी निर्माणाधीन है, परंतु शासन ने कन्या हाईस्कूल का जीआईसी में विलय करने का आदेश जारी किया है।
उन्होंने कहा कि गत 15 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप विद्यालय का विलीनीकरण आदेश निरस्त करने की मांग उठाई है। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पूर्व प्रधान दीवान राम आर्य, विशन सिंह रावत, सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि शामिल हैं।