फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नैनोली गांव में शिकारी लखपत सिंह ने मोर्चा संभाला

नैनोली गांव में शिकारी लखपत सिंह ने मोर्चा संभाला

Mon, 17 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नैनोली गांव में शिकारी लखपत सिंह ने मोर्चा संभाला
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के नैनोली गांववासियों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए सोमवार शाम को लखपत सिंह अपने दो साथियों के साथ गांव में पहुंच गए हैं और उन्होंने तेंदुए को मारने के लिए वहां मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से नैनोली गांव में तेंदुए का आतंक मचा हुआ है।

आए दिन तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। अल्मोड़ा-कौसानी मार्ग के भगतोला कस्बे से नैैनोली गांव करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित है। रविवार रात भी लोगों को भगतोला में सड़क के पास तेंदुए दिखाई दिया। वहीं तेंदुआ गांव के आसपास ही गुर्रा रहा है। इससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश हो गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी विशन राम ने बताया कि 12 वन कर्मियों के तीन दल गांव में गश्त कर रहे हैं। गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। सोमवार देर शाम चमोली से शिकारी लखपत सिंह अपने दो साथियों हरीश सिंह और हरेंद्र सिंह के साथ नैनोली गांव पहुंच गए हैं और उन्होंने गांव में मचान बनाकर मोर्चा संभाल लिया है। तेंदुए को ललचाने को लिए वन विभाग विभाग द्वारा एक बकरी भी वहां लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed