फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   800 stray dogs roam the streets and markets of Almora, creating a nuisance.

Almora News: अल्मोड़ा में 800 लावारिस कुत्ते सड़कों, बाजारों में जी का जंजाल

Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
800 stray dogs roam the streets and markets of Almora, creating a nuisance.
- नगर निगम के मुताबिक नगर क्षेत्र में 800 के करीब हैं लावारिस कुत्ते
विज्ञापन

- कुत्तों की दहशत के चलते लोग अकेले आवाजाही करने में खौफ खा रहे
- अभिभावक बच्चों को अकेल स्कूल भेजने में भी कतरा लगे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों ने चार महीनों में छह सौ से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। नगर की सड़कों, मुख्य बाजारों में शाम होते ही कुत्तों का झुुंड जमा हो जाता है। हालात ये है कि कुत्तों के खौफ से लोग रात के समय सड़कों और बाजारों में अकेले आवाजाही करने में डरने लगे हैं।
नगर की माल रोड, पटाल बाजार, जाखन देवी, धारानौला, पांडेखोला, जौहरी बाजार, लाला बाजार, थपलिया सहित अन्य हिस्सों में लावारिस कुत्तों की दहशत है। नगर में कुत्तों का झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं अभिभावक कुत्तों के खौफ से बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से परहेज करने लगे हैं। इसके बावजूद नगर निगम कुत्तों की दहशत से निजात दिलाने में बेबस नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जनवरी से अब तक कुत्तों ने 646 लोगों को घायल किया है। घायलों को अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।

दो महीने में 701 कुत्तों का हुआ बधियाकरण
- नगर निगम के मुताबिक नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या 800 के करीब है। दो महीने में निगम ने अभियान चलाकर इनमे से 701 कुत्तों का बधियाकरण किया है। जबकि पूर्व में अन्य कुत्तों का भी बधियाकरण हुआ था। निगम का दावा है कि इससे लावारिस कुत्तों की संख्या में कमी आएगी।
--------------------
जिला अस्पताल में दर्ज चार माह के आंकड़े


माह मामले

जनवरी 150
फरवरी 182
मार्च 208
अप्रैल 106 अब तक
---------------------

बोले लोग
------------

- जानवरों के खौफ से बच्चों का अकेले स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। नगर निगम को लावारिस कुत्तों के दहशत से लोगों को निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनानी होगी ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
- रमेश चंद्र, थपलिया
- बाजारों में शाम होते ही कुत्तों का झुंड जमा हो जाता है। ऐसे में खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए कुत्तों के झुंडों के बीच अकेले आवाजाही करने में खतरा बना रहता है


- शंकर उप्रती, तल्ला दन्या


कोट


- लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। दो माह में 700 से अधिक कुत्तों को बधियाकरण किया गया है। इससे कुत्तों की बढ़ रही आबादी पर रोक लगेगी


लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायत नगर सहायक नगर निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed