{"_id":"5bf04e6dbdec22695e1000dc","slug":"71542475373-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं का पहला कंगारू मदर केयर यूनिट बजट के अभाव में नहीं हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं का पहला कंगारू मदर केयर यूनिट बजट के अभाव में नहीं हुआ चालू
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धौलादेवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात बच्चों की देखरेख के लिए छह बिस्तरों वाले कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) खोलने की स्वीकृति केंद्र सरकार की ओर से 2017 में मिल चुकी थी। उसके बाद भवन में रिनोवेशन का काम भी पूरा हो गया, लेकिन उपकरण नहीं खरीदने से यूनिट अभी तक चालू नहीं हो सकी है।
कंगारू मदर केयर यूनिट में कम वजन वाले नवजात बच्चों को उनकी मां के साथ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाता है। दो किलो से कम वजन वाले नवजात बच्चों की देखरेख के लिए एनएचएम के तहत अल्मोड़ा के धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुमाऊं की पहली कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) 2017-18 में बन गई थी, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं हो पाने से यूनिट के लिए उपकरण की खरीद नहीं हो सकी है।
कंगारू मदर केयर यूनिट में नवजात बच्चे की मां को स्तनपान की सही प्रक्रिया के बारे में बताने के साथ ही अति कुपोषित बच्चों को भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाना है। एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि कंगारू यूनिट के लिए रिनोवेशन का काम तो पहले ही हो चुका है। लेकिन उपकरण खरीद के लिए बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है।