{"_id":"5a53a4b64f1c1b1c198b58cf","slug":"71515431094-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया ने जारी की रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया ने जारी की रैकिंग
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी सब जूनियर वर्ग की रैंकिंग में अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। अंडर-15 वर्ग के बालिका युगल में अनुपमा उपाध्याय को पहली, बालक युगल में शिवम मेहता और प्रणव शर्मा को दूसरी, अंडर-13 बालिका एकल में मनसा रावत को दूसरी रैंक मिली है।
बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रवक्ता गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गत दिवस सब जूनियर वर्ग की रैंकिंग सूची जारी की है। जिसमें साई स्पोर्ट्स सेंटर अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ियों ने टॉप 10 में स्थान बनाया है। अंडर-15 आयु वर्ग के बालिका डबल्स में अनुपमा उपाध्याय (771 अंक) को पहली रैंक, अवंतिका पांडे (337 अंक) को सातवीं, बालक सिंगल में प्रणव शर्मा (468 अंक) को छठी, शिवम मेहता (447) को सातवीं, डबल्स में 595 अंकों के साथ शिवम मेहता और प्रणव शर्मा को दूसरी, बालिका सिंगल में अनुपमा उपाध्याय (772 अंक) को छठी, अवंतिका पांडे (543) को दसवीं रैंक मिली है। अंडर-13 आयु वर्ग के बालिका एकल में मनसा रावत (971 अंक) को दूसरी रैंक हासिल हुई है।
अनुपमान उपाध्याय, शिवम मेहता, मनसा रावत यहां शारदा पब्लिक स्कूल, अवंतिका पांडे ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी में अध्ययरत हैं, जबकि प्रणव शर्मा काशीपुर में अध्ययनरत है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, साई बैडमिंटन कोच डीके सेन, सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, शेखर लखचौरा, गोकुल मेहता, कमल गुप्ता, डा. संतोष बिष्ट, संजीव अग्रवाल, रघु पंत, अमरनाथ रजवार, नंदन रावत, विजय प्रताप, महेश जोशी, प्रकाश पांडे, नरेंद्र रावत, जगमोहन फत्र्याल, प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, सुरेश कर्नाटक, संजय नज्जौन, अनिल नैनवाल आदि ने प्रसन्नता जताई है।