{"_id":"615208498ebc3e01c2577f87","slug":"63-issue-in-tahsil-day-garud-news-hld439496612","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 63 फरियादियों ने समस्याएं रखी अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 63 फरियादियों ने समस्याएं रखी अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन
गरुड़ में तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। डेढ़ साल बाद आयोजित तहसील दिवस में 63 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। डीएम और विधायक ने जिला स्तर की अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। डीएम ने अन्य समस्याओं का एक माह के अंदर निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
ब्लॉक सभागार में अयोजित तहसील दिवस में डीएम विनीत कुमार ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने के साथ ही मौके पर जाकर समस्या का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में दस स्वच्छकों की तैनाती कुछ ही दिनों के अंदर की जाएगी। डीएसओ को राशन कार्ड बनाने के लिए गरुड़ में शिविर लगाने के लिए कहा। गढ़सेर के पूर्व प्रधान नवीन ममगई ने कहा कि स्वजल विभाग ने ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये के कूड़ादान लगाए हैं। एक साल से इनका कूड़ा नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गढ़सेर कराए गए सत्रह निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी से शीघ्र भुगतान करने के लिए कहा।
सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी ने रैतोली में प्रस्तावित यूको हटों का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। मनाखेत के बीडीसी सदस्य रंजीत रावत ने एक साल पूर्व आपदा से ध्वस्त मकान का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने डंगोली सैलानी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण करने की मांग की। एडवोकेट जेसी आर्या और कमला पंत ने बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग में शीघ्र हाटमिक्स करने की मांग रखी। नरग्वाड़ी के प्रधान चंदन सिंह परिहार ने प्राथमिक स्कूल की खस्ता हाल के बारे में जानकारी दी। विधायक ने स्कूल की छत की मरम्मत के लिए एक लाख देने की घोषणा की। तहसील दिवस में एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला विकास अधिकारी कैलाश नाथ तिवारी, सीडीओ डीडी पंत पंत सहित जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कोविड के चलते गरुड़ में लंबे समय से तहसील दिवस आयोजित नहीं हो पाया। तहसील दिवस में जनता ने कई समस्याएं रखीं। जिन समस्याओं का निराकरण किसी कारणवश नहीं हो पाया उनका निस्तारण अधिकारी एक सप्ताह के अंदर करें। एक माह बाद होने वाले तहसील दिवस में अधिकारियों ने जिन समस्याओं का निराकरण किया होगा उसके बारे में बताएंगे।
-चंदन राम दास, विधायक