फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रैलापाली को पालिका में शामिल नहीं होने देंगे

रैलापाली को पालिका में शामिल नहीं होने देंगे

Sun, 29 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रैलापाली को पालिका में शामिल नहीं होने देंगे
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत रैलापाली में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने रैलापाली को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर से लगे गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया है जबकि दूरस्थ गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। उन्होंने चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैलापाली में 90 प्रतिशत परिवार अनुसूचित जाति के रहते हैं। वह कृषि और पशुपालन से ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित विरोधी निर्णय ले रही है। एक तरफ आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य में अनुसूचित जाति के गांवों को नगर पालिका में शामिल कर उनका आर्थिक शोषण करना चाहती है। रैलापाली को पालिका सीमा में शामिल करने के बाद ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के टैक्स अदा करने पड़ेंगे। इस कारण उन पर आर्थिक भार पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने रैलापाली को नगर पालिका में मिलाने पर चक्काजाम करने के साथ ही जन प्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देने की धमकी दी। अध्यक्षता प्रधान रिंकू आर्या ने और संचालन अंबी राम आर्य ने किया। बैठक में महेश चंद्र, उप प्रधान हरीश लाल, हीरा राम, नरेंद्र प्रसाद, रीता आर्या, देवेंद्र लाल, तारी राम, शिव लाल, जीवंती देवी, सुरेश लाल, नरेंद्र कुमार, चंदा, सोहन लाल, प्रेम लाल, हरीश चंद्र, नीमा देवी, बीना देवी, रमेश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed