फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   603 Agniveers join Indian Army, pledge to protect the nation in passing out parade

Almora News: भारतीय सेना में शामिल हुए 603 अग्निवीर, पासिंग परेड में लिया देश की रक्षा का संकल्प

Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
603 Agniveers join Indian Army, pledge to protect the nation in passing out parade
फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा की स्वरलहरियों के बीच रानीखेत के कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के 603 अग्निवीरों के कदम देश सेवा के लिए सरहदों की तरफ बढ़े। लगभग 31 हफ्ते की कठिन ट्रेनिंग के बाद इन अग्निवीरों ने पासिंग परेड में शामिल होकर देश की रक्षा का संकल्प लिया। अग्निवीरों के इस छठे बैच की ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने सलामी ली। परेड के बाद सभी अग्निवीर खुशी से झूम उठे। इन अग्निवीरों को अब कुमाऊं और नागा रेजिमेंट की विभिन्न पलटनों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों के छठे बैच की पासिंग परेड हुई। परेड की सलामी लेते हुए केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने अग्निवीरों का हौसला बढ़ाया। ब्रिगेडियर यादव ने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं, और अग्निवीरों ने अपनी पहली अग्निपरीक्षा सफलतापूर्वक पार की है। अब वे हर पल देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त सैनिक देश की सरहदों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

अग्निवीरों के परिजनों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके समर्थन और प्रेरणा से ये युवा देश सेवा के लिए तैयार हुए हैं। सभी अग्निवीर कुमाऊं और नागा रेजिमेंट का हिस्सा बनेंगे। परेड के बाद अग्निवीरों और उनके परिजनों के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी, जो इस गौरवशाली क्षण को अविस्मरणीय बना गया। परेड के बाद सेना का हिस्सा बनने पर अग्निवीर खुशी से झूम उठे और उन्होंने देश सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट रिक्रूट को किया सम्मानित
रानीखेत। पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों की मेहनत देश के काम आएगी। उन्होंने अग्निवीरों से यही जोश और उत्साह बनाए रखने की अपील की।
ये हुए सम्मानित
ओवरआल बेस्ट- लोकेश कुमार (डेल्टा कंपनी)
बेस्ट इन फिजिकल - सैरब शर्मा (अल्फा कंपनी)
बेस्ट इन ड्रिल - हिमांशु सिंह राणा (अल्फा कंपनी)
बेस्ट इन टीएसओईटी - प्रियांश चौहान (चार्ली कंपनी)
बेस्ट इन रिटन - लोकेश कुमार (डेल्टा कंपनी)
बेस्ट इन फायरिंग - जीवन सिंह धामी (चार्ली कंपनी)

खुशी से झूमे अग्निवीर, कहा देश सेवा के लिए सेना में जाने का सपना हुआ पूरा

रानीखेत। पासिंग परेड के बाद अग्निवीरों के चेहरे पर खुशी और गर्व की अलग ही चमक थी। सेना का हिस्सा बनने पर वे खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बचपन से ही देश सेवा का जज्बा उनके दिल में था और सेना में जाने का सपना लेकर उन्होंने कठिन तैयारी की। आज उस मेहनत का नतीजा उनके सामने है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। सेना में शामिल होकर उनका सपना आखिरकार पूरा हुआ, और वे बेहद उत्साहित और खुश हैं।

बेटे को वर्दी में देख खिले परिजनों के चेहरे
रानीखेत। सोमनाथ मैदान में अग्निवीर पासिंग परेड देखने दूर-दूर से परिजन पहुंचे। परेड खत्म होते ही खुशी और गर्व से उनके चेहरे खिल उठे। किसी ने अपने बेटे को तो किसी ने भाई को सेना की वर्दी में देख गर्व किया। परिजनों ने कहा कि उनका बेटा या भाई अब देश सेवा जैसा सर्वोच्च धर्म निभाने जा रहा है। यह पल उनके लिए गर्व और खुशी से भरा हुआ है।


ये रहे मौजूद
वहां डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास वामन, प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल मोहित वर्मा, ले.कर्नल बी.बी. थापा, कैप्टेन रोबिन, सूबेदार मेजर मोहन सिंह रावत, सूबेदार भगवान् सिंह, सूबेदार मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

फोटो - 02एएलएम 10पी - परेड के दौरान मौजूद परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed