फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   59000 Looted from Account

साइबर ठग से व्यवसायी के खाते से उड़ाए 59500 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
59000 Looted from Account
अल्मोड़ा। साइबर ठग ने नगर के एक व्यवसायी से बैग खरीदने के नाम पर 59500 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाड़ीबगीचा निवासी हरनीत सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर बैग खरीदने की इच्छा जताई। व्यक्ति ने कहा कि वह एक स्कूल में शिक्षक है। उसे विद्यार्थियों के लिए बैग चाहिए। उसने हरनीत से बैग लेकर आर्मी गेट के पास पहुंचने को कहा। साथ ही यह भी कहा सामान के पैसे मौके पर ही नकद देगा।
विज्ञापन

हरनीत बैग लेकर आर्मी गेट के पास पहुंचा तो ठग ने उससे उसका खाता संख्या लिया। उसमें एक रुपये डाला। इस दौरान उसके खाते से करीब एक बार में 9500 रुपये, उसके बाद करीब 50 हजार कुल 59500 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने बताया कि खुद को शिक्षक बता रहे ठग ने अपना नाम कमल साहू बता रहा था। इधर, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed