फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   58 thousand will be a candidate UTET

29 को 58 हजार अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी

Sun, 26 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
58 thousand will be a candidate UTET

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सहयोग से 29 अप्रैल को होने वाली उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में कुमाऊं मंडल के 12 शहरों के 82 केंद्रों में 58,070 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हल्द्वानी में सर्वाधिक 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। साथ ही, मंडल में 12 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


यूटीईटी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक होगी। इसमें 28 863 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। इसमें 29207 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी बेरीनाग, चंपावत, टनकपुर, जीजीआईसी अल्मोड़ा, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, वीएमजे स्मारक जीआईसी बागेश्वर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी नैनीताल, एमजी इंटर कालेज हल्द्वानी, जीआईसी रामनगर, जनता इंटर कालेज रुद्रपुर, जीजीआईसी काशीपुर को नोडल केंद्र बनाया गया है। यह सभी नोडल केंद्र होने के साथ ही परीक्षा केंद्र भी रहेंगे।
विज्ञापन


परिषद के सचिव डा. दया कृष्ण मथेला के मुताबिक परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक से भेजे जा चुके हैं, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed